फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Villagers upset due to bus not running till lot: Chunilal

लोट तक बस न चलने से ग्रामीण परेशान : चुनीलाल

Tue, 02 Jul 2024 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to bus not running till lot: Chunilal
कुल्लू-लोट सड़क जल्द बहाल न की तो करेंगे घेराव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते बाराहार क्षेत्र के छह से अधिक गांवों के लोग पैदल चलकर अपने घरों तक पहुंचने को मजबूर हैं। कुल्लू बस स्टैंड से चलने वाली कुल्लू-लोट रूट की बस लोट गांव तक नहीं जा रही है। जिला साक्षरता समिति के समन्वयक चुनी लाल ने यहां प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि लोक निर्माण विभाग की नाकामी का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।
आपदा के बाद इस रूट पर चलने वाली बस बरोगी से आगे नहीं जा पाई है। आपदा को लगभग एक साल हो गया लेकिन लोक निर्माण विभाग बरोगी से आगे लोट तक सड़क को बस योग्य नहीं बना पाया है। बरोगी से आगे 10 किलोमीटर सड़क में बस न चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई लोग पीज होकर अपने घरों तक पहुंच रहे हैं, जबकि कई बरोगी से पैदल घर जा रहे हैं। कहा कि अगर जल्द ही लोक निर्माण विभाग ने सड़क को दुरुस्त नहीं किया तो आने वाले दिनों में समिति ग्रामीणों के साथ मिलकर विभाग के अधिकारियों का घेराव करेगी। वहीं उपायुक्त कुल्लू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष भी मामले को उठाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed