{"_id":"66b8be00f1951121750c385a","slug":"villagers-of-kasta-built-a-bridge-across-the-drain-kullu-news-c-89-1-ssml1012-128592-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कास्ता के ग्रामीणों ने नाले में बना दिया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कास्ता के ग्रामीणों ने नाले में बना दिया पुल
विज्ञापन
पतलीकूहल क्षेत्र में फोजल नाला पर कासता में ग्रामीणों ने बनाया गया पैदल लकड़़ी का पुल
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले की फोजल घाटी के कास्ता गांव के ग्रामीणों ने कास्ता नाले पर वैकल्पिक पुल बनाकर कुकड़ी से कास्ता और काथी का संपर्क जोड़ दिया है। इन गांवों के लोग 15 दिनों से जान हथेली पर रखकर उफनते नाले को पार कर रहे थे। कास्ता गांव की कमेटी ने निर्णय लेकर बिना प्रशासन की मदद से वैकल्पिक पुल का निर्माण किया।
कुकड़ी से कास्ता और काथी को जोड़ने वाले दोनों पुल पिछले दिनों आई बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इस कारण 15 दिनों से लोग वाया डमचीन छह किलोमीटर का सफर तय करके अपने गांव पहुंच रहे थे या फिर जान जोखिम में डालकर नाले को पार कर रहे थे। यहां पर लगा तार स्पेन भी बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कास्ता गांव के शेर सिंह ने बताया कि गांव के युवाओं ने मलाणा गांव के लोगों की ओर से पुल तैयार करने और हेलीपैड बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा। इसी कारण उन्होंने प्रशासन का इंतजार करने के बजाय खुद ही पुल बनाने का निर्णय लिया।
कास्ता गांव के लोगों को वैकल्पिक पुल बनाने के लिए तीन दिन का समय लगा। इस काम में शेर सिंह, देवी सिंह, राम चंद, तुले राम, सूरत राम, रमेश, शिव राम, रोशन लाल, प्रेम चंद, गुर दयाल, सोभे राम, बुधराम, भाग चंद, रामनाथ सहित गांव की महिलाओं ने भी अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
...
तार स्पेन सहित लगेगा एक और झूला पुल : भुवनेश्वर
मनाली विस क्षेत्र की पिछलीहार पंचायत के अंतिम गांव काथी को जोड़ने वाले दोनों पैदल पुल बाढ़ के कारण बह गए थे। इन स्थानों पर वैकल्पिक पुल का निर्माण ग्रामीणों ने किया है। आपदा की घड़ी में हरसंभव सहायता की जा रही है। काथी क्षेत्र में एक पुल बनाने की आवश्यकता है, जिसके लिए संबंधित विभाग को आदेश जारी किए हैं। ग्रामीणों की मांग पर तार स्पेन सहित एक झूला लगाया जा रहा है। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है।