{"_id":"66c70e4eee6f9255b50e718f","slug":"villagers-danced-with-gods-and-goddesses-kullu-news-c-89-1-klu1001-129260-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवी-देवताओं के साथ ग्रामीणों ने डाली नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवी-देवताओं के साथ ग्रामीणों ने डाली नाटी
विज्ञापन
पीणी में माता भागासिद्ध के सम्मान में मनाया जा रहा शाउण मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के पीणी में माता भागासिद्ध के सम्मान में शाउण मेला मनाया गया। छह दिन तक पीणी में उत्सव का माहौल रहा। शाउण मेले में ग्रामीण कुल्लवी परिधानों में देवता के साथ थिरके। कसलादी सौह में देवता जौड़ा नारायण के साथ ग्रामीणाें की नाटी सबके आकर्षण का केंद्र रही। बुधवार शाम करीब चार बजे माता भागासिद्ध, माता चामुंडा और देवता जौड़ा नारायण देवालय से बाहर निकले। इसके बाद देवी-देवताओं ने सौह में देव वाद्ययंत्रों की थाप पर नृत्य किया।
देवताओं के साथ ग्रामीण भी कुल्लवी परिधानों में नाटी पर झूमे। नाटी का सिलसिला कझियारी गांव में भी देर रात तक चलता रहा। वीरवार सुबह माता भागासिद्ध, माता चामुंडा, देवता जौड़ा नारायण तलपीणी पहुंचे। यहां पर टिप्परी गांव से आए हुए देवता जमदग्नि ऋषि के साथ एक बार फिर देवी-देवताओं का भव्य देव मिलन हुआ। शाउण मेले में टिप्परी के देवता जमदग्नि ऋषि बतौर मेहमान पधारे हैं। माता भागासिद्ध के पुजारी मोहर सिंह ठाकुर का कहना है कि मेले में आए हुए श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया है। संवाद