फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicular movement restricted on SKG-505, Chandratal road

Kullu News: एसकेजी-505, चंद्रताल सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

Fri, 15 May 2026 11:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
Vehicular movement restricted on SKG-505, Chandratal road
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। प्रशासन ने समदो-काजा-ग्रांफू राष्ट्रीय राजमार्ग-505 के लोसर से ग्रांफू तक और चंद्रताल सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही आगामी आदेशों तक प्रतिबंधित कर दी है। उपायुक्त एवं चेयरमैन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किरण भड़ाना ने बताया कि सीमा सड़क संगठन की ओर से फिलहाल सड़क बहाली और मरम्मत कार्य लगातार जारी है। सड़क की स्थिति अभी सुरक्षित नहीं होने के कारण प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 30 और 34 के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने आम जनता, पर्यटकों और सभी स्टेक होल्डर्स से आदेशों का सख्ती से पालन करने तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी एडवाइजरी का अनुसरण करने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे फिलहाल इस रूट पर यात्रा करने से बचें और मौसम तथा सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही सफर की योजना बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed