{"_id":"68ed27a570e945b6200ec44d","slug":"vehicles-will-not-be-allowed-to-ply-on-the-manali-leh-route-after-7-pm-kullu-news-c-89-1-ssml1012-159234-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली-लेह मार्ग पर शाम सात बजे के बाद नहीं दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली-लेह मार्ग पर शाम सात बजे के बाद नहीं दौड़ेंगे वाहन
Mon, 13 Oct 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर बीआरओ का डाेजर सड़क से बर्फ हटाते हुए।-संवाद
पागलनाला में कीचड़ से हालत की खराब, जाम लगने से परेशान हो रहे चालक
सुबह 7:00 से शाम 7:00 बजे तक ही चलेंगे वाहन, चल रहा है मरम्मत का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली-लेह मार्ग पर पागलनाला का कीचड़ इस बार भी वाहन चालकों के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। खराब सड़क की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और हादसों का खतरा मंडरा रहा है।
लाहौल-स्पीति पुलिस ने यातायात सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। शाम सात बजे के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मरम्मत कार्य जारी है। मनाली-लेह मार्ग पर पागलनाला में सड़क की दशा कीचड़ के चलते बेहद खराब हो गई है। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हादसों की आशंका बनी हुुई है। हालांकि लाहौल-स्पीति पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। पुलिस के मुताबिक सुबह 7:00 से शाम 7:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहन भेजे जाएंगे। शाम को सात बजे के बाद बड़े वाहन नहीं भेजे जाएंगे। सोमवार को पागलनाला में वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही।
कीचड़ से बने दलदल के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार की तरह वीकेंड पर मनाली घूमने आए पर्यटकों का जमावड़ा सोमवार को लाहौल में देखने को नहीं मिला। बावजूद इसके मनाली-लेह मार्ग में प्रतिदिन सैकड़ों वाहन दौड़ते हैं। बहरहाल अब सभी को पागलनाला में सड़क की स्थिति ठीक होने का इंतजार है।
विज्ञापन
उधर, एसपी लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने कहा कि पागलनाला में सड़क की मरम्मत का कार्य जारी है। ऐसे में पागलनाला के समीप यातायात धीमा चल रहा है। उन्होंने पर्यटकों और आम लोगों से आग्रह किया है कि वे पुलिस का सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।
--