{"_id":"6890e3c8db803864e20c2ca9","slug":"vehicles-started-running-through-the-alternate-route-in-dared-nala-kullu-news-c-89-1-klu1002-153871-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दारेड़ नाला में वैकल्पिक रास्ते से दौड़ने लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दारेड़ नाला में वैकल्पिक रास्ते से दौड़ने लगे वाहन
Mon, 04 Aug 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
मार्ग बंद होने से फंसी एचआरटीसी की बस सहित अन्य छोटे वाहन भी निकाले
दारेड़ नाला में बाढ़ आने से बह गया है सीमा सड़क संगठन का पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। सीमा सड़क संगठन ने दारेड़ नाला से होकर वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक तौर पर बहाल कर दी है। संगठन के मजदूरों और मशीनरी ने सुबह से कार्य शुरू कर दिया था। दारेड़ नाला से होकर अस्थायी मार्ग तैयार किया है। इससे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है।
नाला पर बना पुल बाढ़ आने के कारण शनिवार देर रात को बह गया था। इस कारण लाहौल और पांगी घाटी का संपर्क कट गया था। पुल बहने से निगम की बस के साथ अन्य छोटे वाहन फंस गए थे। सोमवार को बीआरओ ने सड़क बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया। दोपहर के समय वैकल्पिक मार्ग तैयार कर वाहनों की आवाजाही शुरू की। अब बीआरओ पुल के निर्माण का कार्य शुरू करेगा। एचआरटीसी के केलांग डिपो की भुजुंड-केलांग रूट की बस को भी निकाल दिया गया है।
स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि दारेड़ नाला में बाढ़ आने से पुल बह गया था। इससे मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया था। बीआरओ ने युद्ध स्तर पर कार्य कर मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
--