{"_id":"68052757dc0b245020021ecf","slug":"vehicles-kept-crawling-in-banjar-and-manikaran-during-the-weekend-kullu-news-c-89-1-ssml1012-145945-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वीकेंड में बंजार व मणिकर्ण में रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वीकेंड में बंजार व मणिकर्ण में रेंगते रहे वाहन
Sun, 20 Apr 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
लाहौल में अटल टनल के समीप गिर रहे बर्फ के फाहे।-संवाद
बंजार में बठाहड़ सड़क का विस्तारीकरण बना परेशानी
भुंतर से मणिकर्ण सड़क पर भी सुबह से शाम तक लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू में वीकेंड पर जाम की स्थिती देखने को मिली। गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी अब ठंडी वादियों को रूख कर रहे हैं। ऐसे में रविवार को बंजार, मणिकर्ण और मनाली में शाम के समय जाम देखने को मिला।
ऐसे में जाम को खोलने में पुलिस को भी पसीना बहाना पड़ा। बंजार-गुशैणी-बठाहड़, भुंतर-कसोल-मणिकर्ण और पर्यटन नगरी मनाली के साथ हाईवे-305 पर पर जाम लगा रहा और वाहन सड़क पर रेंगते रहे। हालांकि, बंजार की बठाहड़ सड़क का विस्तारीकरण का काम चल रहा है। यह जाम लगने का कारण बताया जा रहा है। सड़क चौड़ी होने के साथ इसकी टारिंग का काम चल रहा है। भुंतर-मणिकर्ण सड़क आपदा 2023 से कई जगह तंग है और वीकेंड पर काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। वाहनों की कतार के आगे सड़कें छोट़ी पड़ने लगी हैं। स्थानीय पुलिस को यातायात बहाल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ऐसे ही हाल मनाली में देखने को मिला। पर्यटन सीजन को लेकर कुल्लू पुलिस ने छह रिजर्व की डिमांड शिमला मुख्यालय भेजी है, मगर अभी पुलिस बल नहीं आया है। ऐसे में जिला के पर्यटन स्थलों में अभी से जाम की स्थिति बन गई है। एएसही कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि जब तक अतिरिक्त पुलिस की तैनाती नहीं होती तब तक स्थानीय पुलिस थानों को याातयात सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद