{"_id":"67683d0717c55404e70763bc","slug":"vehicles-kept-crawling-from-kullu-to-manali-journey-took-2-hours-and-40-minutes-kullu-news-c-89-1-ssml1012-137508-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू से मनाली तक रेंगते रहे वाहन, दो घंटे में हुआ 40 मिनट का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू से मनाली तक रेंगते रहे वाहन, दो घंटे में हुआ 40 मिनट का सफर
Sun, 22 Dec 2024 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 22 Dec 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
वीकेंड पर कुल्लू, मनाली, बंजार और मणिकर्ण में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
फोरलेन में भी लगी लंबी कतारें, रेंगते हुए बढ़े वाहन, रांगड़ी से आगे लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्रिसमस से पहले वीकेंड पर कुल्लू-मनाली, मणिकर्ण, तीर्थन और जिभी में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसका अंदाजा सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार और जगह-जगह लग रहे जाम से लगाया जा सकता है।
रविवार शाम को कुल्लू से मनाली तक करीब 40 किलोमीटर का सफर तय करने में पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे तीन पर हजारों पर्यटक वाहनों के आने से यातायात जाम हो गया। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। कुल्लू से मनाली तक 40 मिनट का समय लगता है, मगर वीकेंड पर पर्यटकों को मनाली पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है। कुल्लू-मनाली, लाहौल के साथ जिले के अन्य पर्यटन स्थलों में यह समस्या अब नए साल तक रहेगी। इसके लिए पुलिस को भी खूब पसीना बहाना होगा। जिला मुख्यालय के साथ गुजरने वाले फोरलेन में पर्यटकों की लंबी कतार देखने को मिलीं। रेंगते हुए वाहन आगे बढ़ रहे थे। मनाली के रांगड़ी से आगे भी जाम लगा रहा। उधर, पर्यटकों की उमड़ी भीड़ से पर्यटन कारोबारियों की बांछे खिल गईं। होटलियर किशन ठाकुर, राजेंद्र प्रकाश, प्रकाश ठाकुर और गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस वीकेंड में पिछले हफ्ते के मुकाबले दोगुना सैलानी पहुंचे हैं। राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि जिभी में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि क्रिसमस और नए साल के मनाली, मणिकर्ण, बंजार में अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की जाएगी।--
विज्ञापन
फोरलेन में भी लगी लंबी कतारें, रेंगते हुए बढ़े वाहन, रांगड़ी से आगे लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्रिसमस से पहले वीकेंड पर कुल्लू-मनाली, मणिकर्ण, तीर्थन और जिभी में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसका अंदाजा सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार और जगह-जगह लग रहे जाम से लगाया जा सकता है।
रविवार शाम को कुल्लू से मनाली तक करीब 40 किलोमीटर का सफर तय करने में पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे तीन पर हजारों पर्यटक वाहनों के आने से यातायात जाम हो गया। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। कुल्लू से मनाली तक 40 मिनट का समय लगता है, मगर वीकेंड पर पर्यटकों को मनाली पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है। कुल्लू-मनाली, लाहौल के साथ जिले के अन्य पर्यटन स्थलों में यह समस्या अब नए साल तक रहेगी। इसके लिए पुलिस को भी खूब पसीना बहाना होगा। जिला मुख्यालय के साथ गुजरने वाले फोरलेन में पर्यटकों की लंबी कतार देखने को मिलीं। रेंगते हुए वाहन आगे बढ़ रहे थे। मनाली के रांगड़ी से आगे भी जाम लगा रहा। उधर, पर्यटकों की उमड़ी भीड़ से पर्यटन कारोबारियों की बांछे खिल गईं। होटलियर किशन ठाकुर, राजेंद्र प्रकाश, प्रकाश ठाकुर और गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस वीकेंड में पिछले हफ्ते के मुकाबले दोगुना सैलानी पहुंचे हैं। राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि जिभी में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि क्रिसमस और नए साल के मनाली, मणिकर्ण, बंजार में अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन