{"_id":"67e18d359c3798db870a7498","slug":"vehicle-movement-will-remain-closed-between-atal-tunnel-and-sissu-today-kullu-news-c-89-1-klu1002-143970-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अटल टनल-सिस्सू के बीच आज बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अटल टनल-सिस्सू के बीच आज बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही
Mon, 24 Mar 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
तेलिंग संपर्क मार्ग को दुरुस्त करने के लिए उपायुक्त ने जारी किए आदेश
सिर्फ आपातकालीन वाहनों को ही दी जाएगी आने-जाने की अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। लोक निर्माण विभाग चिनाब डिवीजन अटल टनल के नाॅर्थ पोर्टल के समीप तेलिंग संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा करेगा। इसके चलते मंगलवार को सुबह 7 बजे से एनएच-03 पर सिस्सू से अटल टनल के बीच वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
सिर्फ आपातकाल सेवा में लगे वाहनों को ही आने-जाने दिया जाएगा। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि तेलिंग संपर्क सड़क एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक संपर्क मार्ग है।
इस सड़क पर जीर्णोद्धार कार्य से एनएच-03 पर चलने वाले वाहनों के लिए बोल्डर, चट्टानें और मलबा गिरने का खतरा है। एनएच-03 पर चलने वाले आम जनता और वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 के तहत मार्ग को 25 मार्च को सुबह 7 बजे से सिस्सू (नर्सरी) से एटीआर नॉर्थ पोर्टल तक यातायात के लिए प्रतिबंधित करने की अधिसूचना जारी की है। ऐसे में उक्त मार्ग पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पुलिस जवान जगह-जगह तैनात रहेंगे।
--