{"_id":"5f2ece2f8ebc3e3cf5270a70","slug":"vehicle-kullu-news-sml3410880168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरिंग में दो नालों में आई बाढ़, सब्जियों के वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरिंग में दो नालों में आई बाढ़, सब्जियों के वाहन फंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरिंग में दो नालों में आई बाढ़, सब्जियों के वाहन फंसे
लाहौल में एचआरटीसी की बसों के साथ पांगी जा रही राशन की गाड़ियां भी फंसीं
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। केलांग-उदयपुर सड़क पर कमरिंग गांव के पास दो नालों में बाढ़ आने से सड़क अवरुद्ध हो गई है। इससे उदयपुर छोर से मनाली की तरफ निकलने वाले मटर और फूल गोभी से लदे दर्जनों वाहन फंस गए हैं।
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। कमरिंग गांव के वीर सिंह राणा ने दूरभाष पर बताया कि मूसलाधार बारिश के बीच करीब पांच बजे लाहौल के कमरिंग गांव के पास दोनों नालों में आई बाढ़ से सड़क यातायात के लिए बंद होे गई। नाले के दोनों ओर निगम की बसें भी फंस गई हैं। ऐसे में एचआरटीसी केलांग डिपो ने लोगों की सहूलियत के लिए बसों को ट्रांसमिट कर यात्रियों को सुविधा तो दे दी है। लेकिन मटर और फूलगोभी से लदे वाहनों के फंसने से व्यापारी मुश्किल में पड़ गए हैं। पांगी की ओर राशन लेकर जा रहे कई वाहन भी फंस गए हैं।