Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vacant posts of lecturers in Banjar-Sainj colleges are worrying: Shourie

बंजार-सैंज कॉलेजों में प्रवक्ताओं के रिक्त पद चिंताजनक : शौरी

Sat, 28 Mar 2026 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Vacant posts of lecturers in Banjar-Sainj colleges are worrying: Shourie
विस में उठाया मुद्दा, कहा-पलायन को मजबूर हो रहे विद्यार्थी
विज्ञापन

....
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। विधानसभा क्षेत्र बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने शनिवार को विधानसभा में बंजार और सैंज कॉलेजों में लंबे समय से प्रवक्ताओं के रिक्त पदों का मुद्दा उठाया। कहा कि बंजार महाविद्यालय में अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान और संस्कृत जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों के पद एक वर्ष से अधिक समय से रिक्त हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

सैंज महाविद्यालय में सोशियोलॉजी, हिंदी और संगीत के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। शौरी ने कहा कि क्षेत्र में बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था के कारण अब विद्यार्थी पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। कभी जहां महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या हजारों में हुआ करती थी, आज वह घटकर केवल सैकड़ों में सिमट कर रह गई है, जो स्थिति की गंभीरता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में इस प्रकार की अनदेखी अस्वीकार्य है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि इन रिक्त पदों को शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो इस मुद्दे को जन-आंदोलन के रूप में भी उठाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed