Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Aerial sightseeing being conducted in Solang Nala amidst safety arrangements

Kullu News: सोलंगनाला में सुरक्षा इंतजामों के बीच करवाई जा रही हवाई सैर

Wed, 11 Nov 2026 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Aerial sightseeing being conducted in Solang Nala amidst safety arrangements
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग का रोमांच सुरक्षा इंतजामों के बीच पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यहां पर्यटकों को हाई फ्लाई और शॉर्ट फ्लाई करवाई जाती है। दोनों तरह की उड़ानों के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। सरकार से मान्यता प्राप्त पायलट ही पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग करवा रहे हैं। पर्यटन विभाग की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने और जरूरी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही पायलटों को व्यावसायिक उड़ान की अनुमति मिली है।
विज्ञापन

हाल ही में मंडी में पैराग्लाइडिंग पायलट के बिजली के तारों में फंसने की घटना के बाद इस साहसिक गतिविधि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मंडी में हादसे का शिकार हुआ पायलट सोलो फ्लाई कर रहा था। सोलो फ्लाई व्यक्तिगत रूप से कहीं से भी की जा सकती है, जबकि मनाली के सोलंगनाला में निर्धारित मानकों को पूरा करने के बाद चयनित साइट पर व्यावसायिक पैराग्लाइडिंग करवाई जाती है, जिससे यहां असुरक्षा की गुंजाइश न के बराबर है। यहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटक इस रोमांचक गतिविधि का आनंद लेते हैं। जिला पर्यटन अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि कुल्लू जिले में पैराग्लाइडिंग का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से समय-समय पर पैराग्लाइडिंग साइटों और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज ठाकुर का कहना है कि सोलंगनाला में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पर्यटकों को सुरक्षित उड़ान करवाना एसोसिएशन का कर्तव्य है। यहां एसोसिएशन की करीब चार एंबुलेंस उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा अतिरिक्त पैराशूट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण भी रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैराग्लाइडिंग संचालक बादल व्यास ने बताया कि सोलंगनाला में पर्यटक सालभर पैराग्लाइडिंग का आनंद लेते हैं। गर्मियों के साथ सर्दियों में भी पर्यटक इस गतिविधि के लिए पहुंचते हैं। उड़ान से पहले हवा की दिशा और मौसम की स्थिति का विशेष ध्यान रखा जाता है। मौसम और हवा अनुकूल होने पर ही पर्यटकों को उड़ान करवाई जाती है।


पैराग्लाइडिंग संचालक सुरेंद्र ने कहा कि सुरक्षित पैराग्लाइडिंग के लिए सोलंगनाला प्रसिद्ध है। यहां एसोसिएशन की ओर से सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। उड़ान से पहले पर्यटकों की मेडिकल फिटनेस भी देखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed