{"_id":"69233ab8e5633729920fb5a1","slug":"use-iodized-salt-and-sealed-oil-in-food-kullu-news-c-89-1-ssml1015-162405-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भोजन में आयोडीन युक्त नमक, सीलबंद तेल का करें उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भोजन में आयोडीन युक्त नमक, सीलबंद तेल का करें उपयोग
Sun, 23 Nov 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
पीएम पोषण योजना के तहत रसोइयों को दिया विशेष प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रधानमंत्री पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत जिले के सभी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों एवं सहायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू में शिक्षा खंड कुल्लू-दो मिड-डे मील वर्करों को प्रशिक्षण दिया। इसमें रविवार को खंड के 89 रसोइयों और सहायकों ने पोषण युक्त भोजन पकाने का प्रशिक्षण लिया।
मिड-डे मील प्रभारी इंद्र देव शर्मा ने कहा कि पीएम पोषण योजना विद्यार्थियों के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील योजना है। भोजन की गुणवत्ता बेहतर करने के उद्देश्य से रसोइयों और सहायकों को नवीन पोषण प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा खंड कुल्लू-दो के विभिन्न विद्यालयों के रसोइयों और सहायकों को प्रशिक्षक रोहित मेहता और अमित कुमार ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि भोजन पकाने से पहले गैस या स्टोव, बर्नर और रेगुलेटर की जांच, साफ-सफाई का ध्यान रखना, रसोई में चूहे, छिपकली या कीड़े-मकौड़े न होने देना, ढककर भोजन पकाना और रखना जैसे विषय शामिल हैं। भोजन में आयोडीन युक्त नमक, सीलबंद व एगमार्क तेल-मसालों के प्रयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन
--