फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Uproar over illegal occupation in Gushaini Chowk of Tirthan Valley

तीर्थन घाटी के गुशैनी चौक में अवैध कब्जे को लेकर हंगामा

Sat, 14 May 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar over illegal occupation in Gushaini Chowk of Tirthan Valley
तीर्थन घाटी के केंद्र बिंदु गुशैनी चौक में अवैध कब्जे को लेकर हुआ हंगामा।-संवाद - फोटो : Kullu
गुशैणी/बठाहड़ (कुल्लू)। जिले की तीर्थन घाटी के केंद्र बिंदु गुशैनी में शनिवार को अवैध कब्जे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक व्यक्ति ने बाहरी राज्यों के मजदूर लाकर यहां पर दिनदहाड़े निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही स्थानीय ग्राम पंचायत पेखड़ी के जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी शाईरोपा को इसकी लिखित शिकायत की। माहौल खराब होता देख किसी ने बंजार पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इस पर थाना बंजार से पुलिस विभाग के अधिकारी और वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों के रोष को देखते हुए निर्माण कार्य को रुकवाया गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति यहां दावा कर रहा है कि यह जमीन उनकी नौतौड़ भूमि है जिसका इनके पास प्रमाण भी है।
विज्ञापन

जब पंचायत प्रधान ने इसके कागजात दिखाने को कहा तो वे आनाकानी करने लगे और बहस शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौका पर पहुंचे और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। स्थानीय ग्राम पंचायत पेखड़ी की प्रधान पुष्पा देवी सहित अन्य सदस्यों की अगुवाई में लोगों ने इस स्थान पर निर्माण कार्य करने का कड़ा एतराज जताया। फिलहाल निर्माण कार्य को रोका गया है। लोगों ने प्रशासन से इस जगह की निशानदेही करने की मांग की है। प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि यह जगह यहां की तीन कोठी के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इस स्थान पर लोगों के लिए सार्वजनिक शेल्टर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बंजार से आए जांच अमर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है और फिलहाल निर्माण कार्य को रोका गया है। इस मामले में जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरेदव शर्मा ने कहा कि निर्माण कार्य को रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed