फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Unique tradition: People jumped barefoot on embers

अनूठी परंपरा : अंगारों पर नंगे पांव कूदे लोग

Sun, 21 Jan 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Unique tradition: People jumped barefoot on embers
बाखली में सदियाला की परंपरा के दौरान अंगारों पर कूदते हुए लो
कुल्लू। जिले में अनूठी देव परंपराएं हैं, जिनका निर्वहन सदियों से किया जा रहा है। ऐसी ही अनूठी परंपरा पाहनाला क्षेत्र के गांव बाखली में रविवार को निभाई गई। एक-दूसरे का हाथ पकड़कर अश्लील जुमले बोलते हुए लोग अंगारों पर कूद गए। नंगे पांव नाच कर अंगारों को बुझाया, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई। यह नजारा देख लोग दंग रह गए। यहां स्थानीय देवता के सम्मान में सदियाला (स्थानीय उत्सव) मनाया गया। इस उत्सव में यह देव परंपरा निभाई गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम को यहां पर जागरा (आग) जलाया गया। इसमें देव परंपरा का निर्वहन किया। रविवार सुबह करीब 5:00 बजे अश्लील जुमलों के साथ गांव के लोग नंगे पांव अंगारों पर नाचे। स्थानीय निवासी शेर सिंह ने कहा कि देवता की शक्ति का ही यह प्रमाण होता है कि जलते अंगारों पर कूदने के बावजूद किसी को चोट तक नहीं लगती है।
विज्ञापन

कहा कि सदियाला में आए हुए मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। इसके साथ ही मणिकर्ण घाटी के सौहच में सदियाला की परंपरा निभाई गई। गड़सा घाटी के कुछ गांवों में भी सदियाला मनाया गया। जिला मुख्यालय के साथ लगती महाराजा कोठी के पीज में सदियाला मनाया गया। मकर संक्रांति से चल रहे उत्सवों का भी समापन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed