फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Udaipur-Kilad road closed due to flood in entire drain near Jungle Camp

Kullu News: जंगल कैंप के पास पुरे नाला में बाढ़ से उदयपुर-किलाड़ सड़क बंद

Wed, 18 Jun 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Udaipur-Kilad road closed due to flood in entire drain near Jungle Camp
नाले में आई बाढ़ से सड़क क्षतिग्रस्त, निगम की दो बसों सहित 40 से अधिक छोटे-बड़े वाहन फंसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। तांदी-संसारीनाला (हिमाचल सीमा ) सड़क पर उदयपुर से 26 किलोमीटर दूर तिंदी से आगे जंगल कैंप के पास पुरे नाला में बाढ़ आने से एसकेटीटी सड़क बंद हो गई है। पिछले 15 घंटे से निगम की तीन बसों सहित 40 से अधिक छोटे-बड़े वाहन भी फंसे हुए हैं। मंगलवार दोपहर बाद तक सड़क को बहाल नहीं किया जा सका था, जबकि बहाली का कार्य जारी है।
सोमवार देर रात्रि नाले में आई बाढ़ की सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को जैसे ही सूचना मिली तो सड़क बहाली को मशीन मौके पर भेज दी थी, लेकिन सड़क अधिक खराब हो जाने से सड़क की बहाली में समय लग रहा है।
विज्ञापन

दिनभर सड़क के दोनों ओर फंसे वाहनों में लोग व पर्यटक खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन अभी तक सड़क बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि सीमा सड़क संगठन की मशीन सड़क बहाली में डटी रही। सीमा सड़क संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही सड़क बहाली को मौके पर मशीन भेज दी गई थी, लेकिन बाढ़ के चलते सड़क अधिक खराब हो जाने से समय लग रहा है। उन्होंने सड़क बहाल होने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed