फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two youths caught with 13 grams of Chitta in Bajaura

Kullu News: बजौरा में 13 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े दो युवक

Thu, 20 Feb 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Two youths caught with 13 grams of Chitta in Bajaura
भुंतर (कुल्लू)। एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) कुल्लू की टीम ने हाट बजौरा फोरलेन फ्लाई ओवर के नीचे 13 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 19 फरवरी को एनएनटीएफ की टीम ने गश्त के दौरान केवल कृष्ण निवासी नानक नगर लुधियाना, पंजाब और सनी निवासी नानक नगर लुधियाना, पंजाब के कब्जे से 13 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसपी डॉॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि यह नशा कहां से खरीदा था और कहां लेकर जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन

--

डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड में पीड़ित को दिलाए ढाई लाख
कुल्लू। पुलिस ने ठगी के शिकार हुए एक पीड़ित को ढाई लाख रुपये वापस दिलाए हैं। खराहल घाटी के पीड़ित के साथ ढाई लाख रुपये की ठगी हुई थी। इसके बाद उसने कुल्लू पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की छानबीन करते उसके ढाई लाख रुपये उसे वापस दिलाए। एसपी डऍ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि साइबर ठगी से सुरक्षित रहें और किसी तरह की धोखाधड़ी होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--


शियाह गांव में गिरने से महिला की मौत
कुल्लू। गड़सा घाटी के शियाह गांव की एक महिला की गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार यानी देवी पत्नी दोत राम निवासी शियाह, तहसील भुंतर कुल्लू गिर गई थी। महिला को उपचार के लिए तेगूबेहड़ अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी डॉॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है। संवाद

--
पुलिस ने अंगुडोभी और भुंतर में पकड़ी शराब
भुंतर (कुल्लू)। पुलिस ने अंगुडोभी, मणिकर्ण और भुंतर में शराब पकड़ी है। अंगुडोभी में पुलिस ने जब एक व्यक्ति के ठिकाने पर दबिश दी तो देसी शराब की 24 बोतलें बरामद कीं। पुलिस थाना भुंतर की टीम ने ट्रक यूनियन भुंतर के समीप देसी शराब की चार और तीन बोतल अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टैग बरामद की है। पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम ने उच्चधार में गश्त के दौरान किराना की दुकान की तलाशी ली तो सात बोतलें संतरा और दो बोतलें ओल्ड मोंक की बरामद हुईं। एसपी डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद

--

बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत
सैंज (कुल्लू)। सैंज में बाइक सवार ने राहगीर महिला को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीजीआई ले जाते समय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुड्डू राम निवासी धारठा, सैंज, जिला कुल्लू ने कहा कि वह सूरती देवी (65) के साथ सैंज बाजार में सामान खरीदने के लिए एक दुकान के पास मौजूद थी। इस बीच एक बाइक सवार आया और महिला को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गईं। देहुणीधार पंचायत के प्रधान भगत राम आजाद ने कहा कि गंभीर हालत में बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए कुल्लू लाया गया था। यहां से पीजीआई रेफर किया गया था, मगर रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है। संवाद

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed