{"_id":"6841d05add0269b49902b1c2","slug":"two-yards-distance-will-keep-corona-away-kullu-news-c-89-1-ssml1015-149207-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कोरोना को दूर भगाएगी दो गज की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कोरोना को दूर भगाएगी दो गज की दूरी
Thu, 05 Jun 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल मनाली में स्टाफ के साथ मरीजों के लिए भी मास्क पहनना जरूरी
कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट के लिए गाइडलाइन आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क
बैठक में बीएमओ बोले- कोविड वार्ड की व्यवस्था की, ऑक्सीजन की है पूरी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर प्रदेश सरकार ने एहतियात बरतने की गाइडलाइन जारी की है। इसे देखते हुए नागरिक अस्पताल मनाली में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
अस्पताल में स्टाफ के साथ अब मरीजों के लिए भी मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। दो गज दूरी का पालन करना भी जरूरी कर दिया है।
खंड चिकित्सा अधिकारी कर्ण ने वीरवार को अस्पताल स्टाफ के साथ बैठक कर कोरोना के संदर्भ में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मास्क पहनना अनिवार्य करें। साथ ही भीड़ होने पर सामाजिक दूरी की भी अनुपालना की जाए। उन्होंने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। कोरोना से पीड़ित लोगों के लिए अलग से कोविड वार्ड की व्यवस्था की गई है। ऑक्सीजन की भी अस्पताल में व्यवस्था है। अस्पताल स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना पीड़ित का शक होने पर सैंपल लिए जाएं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अस्पताल में अलग से व्यवस्था होगी। महिला और पुरुष भी अपना उपचार करवाने के लिए अलग-अलग लाइन में खड़े होंगे। सामाजिक दूरी का पालन करना भी जरूरी रहेगा।
--