{"_id":"68891464e2a9fc1faa0671b9","slug":"two-water-storage-tanks-constructed-at-a-cost-of-65-lakhs-in-kelang-kullu-news-c-89-1-ssml1012-153378-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग में 65 लाख की लागत से बने दो जल भंडारण टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग में 65 लाख की लागत से बने दो जल भंडारण टैंक
Wed, 30 Jul 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 30 Jul 2025 06:01 AM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लंबे इंतजार के बाद केलांग कस्बे के लोगों को मटमैले पानी से निजात मिल गई है। जल शक्ति विभाग केलांग ने करीब 65 लाख रुपये की लागत से दो नए जल भंडारण टैंक और 150 फीट गहरा बोरिंग कर पानी निकालने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे अब स्थानीय लोगों को साफ और सुरक्षित पेयजल मिलना शुरू हो गया है।
इनमें एक टैंक की क्षमता 3.25 लाख लीटर और दूसरे टैंक की क्षमता 1.15 लाख लीटर है। नई बोरिंग से भूजल निकालकर टैंकों में भरा जा रहा है और फिर लोगों में वितरित किया जा रहा है। अभी तक केलांग के लोग शाकस नाले का मटमैला पानी पीने को मजबूर थे जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक था।
नई व्यवस्था से सैकड़ों स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पर्यटक, प्रवासी मजदूर और व्यापारी वर्ग को भी इसका फायदा मिलेगा।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता संजीव बौद्ध ने बताया कि लोगों को अब पीने के लिए साफ पानी मिलेगा। उन्होंने अपील की है कि लोग अपने घरों में अतिरिक्त टैंक लगाएं ताकि जल संग्रहण की पर्याप्त व्यवस्था हो सके। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति के लिए समय निर्धारित किया जाएगा जिसकी अनुमति के लिए उपायुक्त को पत्र भेजा गया है। स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।