फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two vicious people who cheated in the name of job in Bhuntar airport

भुंतर एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिर धरे

Sat, 15 Jan 2022 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Two vicious people who cheated in the name of job in Bhuntar airport
कुल्लू। जिला कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट के नाम पर नौकरी का झांसा देने व ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने ठगी करने के लिए एक फर्जी वेबसाइट बना दी थी, जिसका भुंतर एयरपोर्ट से कोई लेना देना नहीं था।
विज्ञापन

फर्जी वेबसाइट से कई लोग ठगी का शिकार हो रहे थे। इसको लेकर सात अक्तूबर 2021 में भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नीरज श्रीवास्तव ने पुलिस थाना भुंतर में एक लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू की। मामला तकनीकी होने पर इसकी जांच थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सांख्यान की टीम ने की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने केस को सुलझाने व आरोपियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया। इसमें एसएचओ भुंतर सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रेमनाथ, सुरेश व विकास को शामिल किया गया। टीम ने दिल्ली जाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद फर्जी वेबसाइट तैयार करने वाले मुख्य आरोपी व उसके एक साथी को पश्चिमी दिल्ली के गांव रोजकरी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भुंतर थाना लाया। आरोपियों की पहचान जितेंद्र प्रताप सिंह निवासी गांव रजोकरी पश्चिमी दिल्ली तथा अंकित बाबू निवासी गांव रजोकरी पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी शनिवार को कोर्ट में पेश किए गए, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपियों से तीन लैपटाप, दो मोबाइल, एयरटेल हाट स्पॉट व फर्जी स्टैंप भी पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed