फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two vehicles got caught in the landslide in Gandhinagar Nala

Kullu News: गांधीनगर नाला में भूस्खलन की चपेट में आए दो वाहन

Thu, 04 Sep 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles got caught in the landslide in Gandhinagar Nala
कुल्लू-मनाली हाईवे पर डोहलूनाला में बही सड़क।-संवाद
देवधार में भी भूस्खलन से पांच मकानों को खतरा
विज्ञापन

पीपलागे नाले में बाढ़, सड़क पर आया मलबा और पानी


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांधीनगर में पार्क दो वाहन भूस्खलन की चपेट में आए हैं। घरों को खतरा पैदा हो गया है। यह भूस्खलन वीरवार दोपहर बाद हुआ। इस दौरान बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते में कोई मौजूद नहीं था।
इस कारण जानी नुकसान होने से बच गया लेकिन संपर्क सड़क में पार्क दो वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। इसके ठीक ऊपर बने तीन-चार मकानों को खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने मकान खाली कर दिए हैं। घटना के बाद एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमारी, जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर-10 के देवधार में भी भूस्खलन शुरू हो गया है। इससे पांच मकान खतरे की जद में हैं। स्थानीय निवासी मोहर सिंह ने बताया कि भूस्खलन के कारण उनके मकान के साथ अमर चंद, सुरेश, धर्मचंद, पूने राम और भूमा का मकान खतरे में है। गांधीनगर नाले के किनारे बसे लोगों को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारला भुंतर-गड़सा मार्ग में पीपलागे के पास नाले में बाढ़ आने की जानकारी है। इसमें भारी मात्रा में मलबा और पानी आ गया है। पानी, मलबा और पत्थर पेड़ सड़क पर आ गए हैं। इससे माहौल अफरातफरी बाला रहा। इधर, लगवैली दलीघाट, बागन, लगधारी में भी लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे गांव को खतरा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed