फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two teachers from every school will become health ambassadors: Ashutosh

हर स्कूल से दो शिक्षक बनेंगे हेल्थ एंबेसडर : आशुतोष

Thu, 04 Jan 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two teachers from every school will become health ambassadors: Ashutosh
उपायुक्त कार्यालय में मीजल्स-रूबेला उन्मूलन व स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय स
कुल्लू। मीजल्स-रूबेला उन्मूलन और स्कूल स्वास्थ्य की कार्यक्रम जिला स्तरीय समन्वय समिति की वीरवार को कुल्लू में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ तथा यूनिसेफ के अनुमान के मुताबिक देशभर में इस कार्यक्रम में 82 प्रतिशत बच्चों को पहली खुराक दी गई।
विज्ञापन

9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाया गया। खसरा रोग के उन्मूलन तथा रूबेला को नियंत्रित करने के लिए बच्चों को टीका दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। रूबेला भी एक संक्रामक रोग है। यह भी वायरस से फैलता है। हर स्कूल से दो शिक्षकों (एक महिला एवं एक पुरुष) को हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इन्हें स्वास्थ्य व्यवहार को बढ़ावा देने और रोगों की रोकथाम के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर हर हफ्ते एक घंटा रोचक गतिविधियों के माध्यम से सत्र आयोजित करेंगे। स्कूलों में बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जानकारी प्रदान करने और बच्चों के बीच स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें स्वास्थ्य विभाग, समग्र शिक्षा अभियान, एससीईआरटी और शिक्षा विभाग संयुक्त प्रयास एवं समन्वय के साथ काम करेंगे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि अभी तक 462 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। स्वास्थ्य शिक्षा पाठ्यक्रम में व्यक्तिगत स्वास्थ्य, पारिवारिक स्वास्थ्य, सामुदायिक स्वास्थ्य, उपभोक्ता स्वास्थ्य, पर्यावरण स्वास्थ्य, कामुकता शिक्षा, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य, चोट की रोकथाम, मादक द्रव्यों के उपयोग और दुरुपयोग जैसे कई विषय शामिल हैं।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. नागराज पंवार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाइट सुरेंद्र शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा शांति लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस पदम देव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed