{"_id":"641b3928e803cc624106cc2f","slug":"two-storey-house-burnt-to-ashes-in-lahauls-badha-village-kullu-news-c-19-1-96973-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल के बाढ़ा गांव में दो मंजिला घर जलकर राख, परिवार हुआ बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल के बाढ़ा गांव में दो मंजिला घर जलकर राख, परिवार हुआ बेघर
Wed, 22 Mar 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
लाहौल घाटी के तिंदी पंचायत के गांव बाढ़ा में एक मकान में लगी आग से हुआ लाखों का नुकसान। संवाद।
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की ग्राम पंचायत तिंदी के अंतर्गत आने वाले गांव बाढ़ा में दो मंजिला रिहायशी घर जलकर राख हो गया है। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे आग लगने के बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार जिस समय मकान में आग लगी, परिवार के लोग बाहर थे। लोगों ने मकान से धुंआ उठता देखा तो बुझाने के लिए एकत्रित होकर पानी और मिट्टी फेंक कर आग बुझाने का प्रयास किया। मगर लकड़ी का मकान होने के कारण लोग आग पर काबू नहीं पा सके और सबकुछ जलकर राख हो गया। यह घर हरि दास पुत्र न्यूल चंद का था मकान जलने से परिजनों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन गहरे सदमे में है।
सूचना मिलते ही एसडीएम उदयपुर रजनीश शर्मा और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से परिवार को फौरी राहत 30,000 रुपये की राशि, आठ कंबल और राशन भी दिया गया। एसडीएम उदयपुर रजनीश शर्मा ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के साथ ही नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। विधायक लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर ने कहा कि हरि दास के मकान में आग की दुखद घटना हुई है। उन्होंने कहा कि अग्नि प्रभावित परिवार की हरसंभव मद्द की जाएगी।