फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two rooms of the house in Deodhar of Nyoli Panchayat burnt down

Kullu News: न्योली पंचायत के देवधार में मकान के दो कमरे जले

Thu, 07 Mar 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 07 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two rooms of the house in Deodhar of Nyoli Panchayat burnt down
खराहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत न्योली के गांव देवधार में वीरवार दोपहर तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। तीसरी मंजिल में लगी आग से दो कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गए। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक वीरवार को खराहल घाटी के गांव देवधार में अनिल कायस्था पुत्र जीत राम कायस्था के मकान की तीसरी मंजिल में एकाएक आग लग गई।
विज्ञापन

इससे परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मकान से धुआं उठता देख लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़े। साथ ही दमकल विभाग को तुरंत आग की घटना की सूचना दी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन

पूरे मकान को जलने से बचा लिया है। ऐसे में करीब दो करोड़ को संपत्ति को बचाया गया है। न्योली पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश ने कहा कि आग लगने से दो कमरे को भारी नुकसान पहुंचा है। दमकल अधिकारी प्रेम भारद्वाज ने कहा कि अग्निकांड में तीसरी मंजिल में दो कमरे जलकर राख हो गए है। इससे 15 लाख की क्षति हुई है। कहा कि करीब दो करोड़ की संपत्ति को आग से बचाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed