फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two people died after falling into a ditch while bringing a pole for wire span

Kullu News: तार स्पेन के लिए खंभा लाते समय खाई में गिरने से दो की मौत

Mon, 28 Nov 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two people died after falling into a ditch while bringing a pole for wire span
गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत आने वाली मशियार पंचायत में तार स्पैन के लिए खंभा लाते समय 200 मीटर खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। खंभा लाते समय पैर फिसलने के कारण यह हादसा हुआ। घटना में घायल व्यक्ति का बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर बाद थानेगाड़ गांव के साथ लगती पहाड़ी पर हुआ। जब थानेगाड़ के तीन से चार लोग तार स्पैन लगाने के लिए साथ लगते जंगल से खरसू का खंभा पहाड़ी से होकर ला रहे थे। खंभे को तीन लोग उठाए हुए थे और ढांक की उतराई वाले रास्ते से आ रहे थे। इस दौरान अचानक ढांक में पैर फिसलने के कारण यह लोग खंभे के साथ पहाड़ी में नीचे जा लुढ़क गए।
विज्ञापन

हादसे में जीत राम 48 पुत्र कमली राम गांव थानेगाड़, डाकघर बठाहड़, जिला कुल्लू और छापे राम 38 पुत्र मनसा राम, गांव थानेगाड़, डाकघर बठाहड़, जिला कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बंजार अस्पताल में घायल लोत राम 42, पुत्र लाल चंद, निवासी थानेगाड़, जिला कुल्लू का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर सड़क तक पहुंचाया और उसे उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया। गौर रहे कि बंजार घाटी के कई गांव अभी भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे में यह तार स्पैन लोगों का सहारा रहते हैं। तार स्पेन के माध्यम से ही लोग अपनी नकदी फसलों व सामान को भेजते हैं। वहीं इस घटना के बाद थानेगाड़ गांव में मातम पसर गया है। मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं।

ग्राम पंचायत शिल्ही के उप प्रधान मोहर सिंह ने कहा कि तार स्पैन के लिए खंभा लाते समय पहाड़ी से खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक घायल का बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed