फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two more trees that were a threat to people in Manikaran were cut down

Kullu News: मणिकर्ण में लोगों के लिए खतरा बने दो और पेड़ काटे

Thu, 03 Apr 2025 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 03 Apr 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two more trees that were a threat to people in Manikaran were cut down
चार पेड़ों को काटना मुश्किल, पहुंचा सकते हैैं नुकसान
विज्ञापन

रेहड़ी वालों ने भी स्वयं ही हटा ली थी रेहड़ी, प्रशासन सख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण में खतरा बने पेड़ाें को वन विभाग की ओर से हटाया जा रहा है। वीरवार को वन विभाग ने दो पेड़ों को काटा। बुधवार को भी तीन पेड़ काटे गए थे। चार पेड़ों को काटना बेहद मुश्किल हो गया है।
यह पेड़ ऐसी जगह पर हैं, अगर इन्हें काटा जाता है तो यह एनएचपीसी कॉलोनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अब विभाग के लिए इन पेड़ों को काटना चुनौती बन गया है। हालांकि, टीम लगातार मणिकर्ण में ही डटी है।
विज्ञापन

गौर रहे कि प्रशासन की ओर से चिह्नित 14 पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग को दी गई है। इसके लिए एनएचपीसी कॉलोनी से लेकर मणिकर्ण तक दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जिससे किसी तरह का हादसा न हो। दूसरी ओर, जिस जगह रेहड़ी लगाई थी, प्रशासन की सख्ती के बाद दूसरे दिन रेहड़ी वालों ने स्वयं ही यह हटा ली थी। साथ ही प्रशासन ने अवैध कब्जे करने वालों पर सख्ती करने का भी फैसला लिया है। नायब तहसीलदार जरी हेमराज शर्मा ने कहा कि रेहड़ी वालों ने स्वयं ही इन्हें हटा लिया था। इस संबंध में एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि मणिकर्ण में खतरा बने पेड़ों को वन विभाग की ओर से चिह्नित करने के बाद हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed