फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two men murdered in Patlikuhal in two years

Kullu News: पतलीकूहल में दो साल में दो पुरुषों की हत्या

Thu, 12 Mar 2026 06:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:37 AM IST
विज्ञापन
Two men murdered in Patlikuhal in two years
पतलीकूहल में दो साल में दो पुरुषों की हत्या
विज्ञापन

नजदीकी महिलाओं पर लगे हत्या का आरोप
संजय ठाकुर
पतलीकूहल (कुल्लू)। बर्फीली पहाड़ियों से घिरी ऊझी घाटी के शांत इलाके में दो साल के भीतर दो हत्या के मामले सामने आए हैं। खास बात यह है कि दोनों मामलों में पुरुषों की मौत के आरोप उनकी नजदीकी महिलाओं पर ही लगे। एक मामले में पत्नी जबकि दूसरे मामले में महिला लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पतलीकूहल में हुआ ताजा घटनाक्रम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें कि 12 मई 2024 को पतलीकूहल के माहिली गांव में एक हत्या का मामला सामने आया था। उस समय एक महिला पर अपने पति की लोहे की रॉड से हत्या करने का आरोप लगा था। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान महिला ने कथित तौर पर पति के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया था। वहीं, ताजा मामले में पतलीकूहल क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसकी लिव-इन पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति पिछले लगभग पांच साल से पतलीकूहल निवासी एक महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहता था। नौ मार्च की रात दोनों के बीच कहासुनी और झगड़े की बात सामने आई, जिसके बाद अगली सुबह व्यक्ति मृत पाया गया। पत्नी ने शव पर चोट और खरोंच के निशान होने का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई। दोनों मामलों में नजदीकी महिलाओं पर आरोप लगने से सामाजिक पटल पर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed