{"_id":"6af35504dcfac5ae66020e2e","slug":"the-route-to-pangi-will-not-be-closed-during-winter-machinery-will-be-deployed-at-five-locations-kullu-news-c-89-1-klu1019-191531-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सर्दियों में पांगी की राह नहीं होगी बंद, पांच जगह तैनात होगी मशीनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सर्दियों में पांगी की राह नहीं होगी बंद, पांच जगह तैनात होगी मशीनरी
विज्ञापन
कुल्लू। सर्दियों में बर्फबारी के दौरान पांगी घाटी का सड़क संपर्क सुचारु बनाए रखने के लिए सीमा सड़क संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसकेटीटी मार्ग पर उदयपुर से संसारी तक बर्फ हटाने के लिए पांच स्थानों पर मशीनरी तैनात की जाएगी। बीआरओ ने इस बार ऐसा मास्टर प्लान तैयार किया है, जिससे बर्फबारी के बाद मार्ग को एक दिन के भीतर बहाल किया जा सके। तिंदी से कड़ूनाला के बीच शेष बचे सड़क चौड़ीकरण और कोलतार बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। वर्तमान में 94 आरसीसी की टीम इस कार्य को अंजाम दे रही है। बीआरओ की ओर से कड़ूनाला क्षेत्र में 2.4 किलोमीटर सड़क को पूरी तरह डबललेन कर दिया गया है।
मार्च 2027 तक कड़ूनाला तक डबललेन सड़क का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सर्दियों में बर्फबारी से निपटने के लिए किलाड़, पुर्थी, सुगलवास, राहूली और उदयपुर में टिपर, जेसीबी और पोकलेन मशीनें तैनात रहेंगी। एसकेटीटी मार्ग पांगी के लोगों के लिए देश-दुनिया से जुड़ने का प्रमुख विकल्प है।
सर्दियों में सचे जोत और अन्य संपर्क मार्ग बंद होने के बाद घाटी के लोगों की आवाजाही मुख्य रूप से इसी मार्ग पर निर्भर रहती है। इस मार्ग से पांगी के लोगों के अलावा जम्मू-कश्मीर और पर्यटकों की भी आवाजाही होती है। 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस कोचर ने बताया कि सर्दियों के दौरान सड़क को जल्द बहाल करने के लिए जगह-जगह मशीनरी तैनात रखी जाएगी।
विज्ञापन
.................