{"_id":"695012cecf881c27ca0edf00","slug":"two-magistrates-appointed-for-the-tourist-season-kullu-news-c-89-1-ssml1012-165199-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटन सीजन के लिए नियुक्त किए दो मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटन सीजन के लिए नियुक्त किए दो मजिस्ट्रेट
Sat, 27 Dec 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम बंजार ने तहसीलदार बंजार और सैंज को दी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल में नववर्ष और विंटर सीजन के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस दौरान यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी आपात स्थिति से निपटना आवश्यक है।
इसके लिए बंजार और सैंज के तहसीलदार को पर्यटन सीजन के लिए अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। एसडीएम पंकज शर्मा ने यह आदेश जारी किए हैं।
दोनों मजिस्ट्रेट प्रभावी यातायात प्रबंधन और नियम के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे, अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक निवारक और उपचारात्मक उपाय करेंगे और किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों, फील्ड अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों के सुचारू निर्वहन के लिए सहयोग करना होगा। उन्होंने डीएसपी बंजार को उपमंडल के भीतर प्रभावी यातायात नियम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाईवे-305 और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
--