{"_id":"66c1e97fbbe41185f50bcc31","slug":"two-injured-in-truck-bike-collision-in-bandrol-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129018-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंदरोल में ट्रक-बाइक की टक्कर में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंदरोल में ट्रक-बाइक की टक्कर में दो घायल
विज्ञापन
मौके से भाग निकला ट्रक चालक, घायल नेरचौक मेडिकल कॉलेज किए रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सदर पुलिस थाना कुल्लू के तहत कुल्लू-मनाली हाईवे-तीन स्थित बंदरोल सब्जी मंडी के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए हैं। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बीएनएस के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में सेस राम पुत्र वेद राम निवासी डुगीलग, जिला कुल्लू ने कहा कि शनिवार रात करीब 8:00 बजे लाहौल से अपने मित्र लाल चंद निवासी गाहर डाकघर सेउबाग, जिला कुल्लू के साथ बाइक से सेउबाग की तरफ आ रहे थे। रात करीब 10:15 बजे जब वे बंदरोल सब्जी मंडी के पास पहुंचे तो एक ट्रक कुल्लू से मनाली की तरफ जा रहा था। उसने अपनी लेन छोड़ कर गलत दिशा में आया और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक आगे निकल गया। हादसे में उन्हें काफी चोटें आई हैं और उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन दोनों को उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस ट्रक का पता लगा रही है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। संवाद