फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two houses of Talaihra village in the grip of landslide, families in fear

Kullu News: तलैहरा गांव के दो मकान भूस्खलन की जद में, खौफ में परिवार

Tue, 05 Aug 2025 06:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 05 Aug 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
Two houses of Talaihra village in the grip of landslide, families in fear
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के तलैहरा गांव के दो मकान भूस्खलन से खतरे में आ गए हैं। मकान के आगे लगातार भूस्खलन हो रहा है जो मकान तक पहुंचने के कगार पर है। इससे मकान के जमींदोज होने का खतरा बढ़ गया है। ये मकान जीत राम और रोशन लाल के हैं। उन्होंने प्रशासन से भूस्खलन की रोकथाम के लिए प्रयास करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार भूस्खलन एक सप्ताह से हो रहा है और हर दिन बढ़ता ही जा रहा है जिसके चलते जीत राम के घर के आंगन तक भूस्खलन पहुंच गया है। इसके ठीक पीछे रोशन लाल का मकान है। ऐसे में दोनों के परिवार खौफ में है। उनका कहना है कि भूस्खलन रुकने का नाम नहीं रहे रहा है। जैसे जैसे बारिश होती जा रही है, भूस्खलन का क्रम भी बढ़ता जा रहा है। इसके ठीक नीचे सड़क है जिस कारण भूस्खलन होने से सड़क से आने जाने वाले लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ है। घाटी में लगातार हो रही बारिश से देहुरीधार पंचायत में भी इस तरह की स्थिति बनी हुई है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed