फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two gliders were rejected after being found unsafe.

Kullu News: असुरक्षित पाए जाने पर दो ग्लाइडर किए रिजेक्ट

Sat, 18 Apr 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two gliders were rejected after being found unsafe.
कुल्लू के डोभी में पैराग्लाइडिंग के ग्लाइडर और उपकरणों की जांच करती संयुक्त जांच कमेटी।-संवाद
कुल्लू। पर्यटन सीजन के बीच पैराग्लाइडिंग गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन दिनों विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को डोभी क्षेत्र में ग्लाइडरों और संबंधित उपकरणों की जांच की गई।
विज्ञापन

अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी की अगुवाई में 40 ऑपरेटरों के 189 ग्लाइडरों तथा उनके उपकरणों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पर्यटन सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के उद्देश्य से पैराग्लाइडिंग ऑपरेटरों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान 189 ग्लाइडरों की जांच की गई। इनमें से दो ग्लाइडरों को असुरक्षित पाए जाने पर रिजेक्ट कर दिया, जबकि एक ग्लाइडर को सुधार के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, तीन ग्लाइडरों की हारनेस सीट (उड़ान के दौरान बैठने की सीट) को भी सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने के कारण अस्वीकार कर दिया गया। रिवर राफ्टिंग सेंटर के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed