फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two bailey bridges will be built in Sainj, work on one started

Kullu News: सैंज में बनेंगे दो बैली ब्रिज, एक का काम शुरू

Thu, 28 Sep 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 28 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two bailey bridges will be built in Sainj, work on one started
सैंज घाटी के न्यूली पावर हाउस के पास पुल का काम शुरू।
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की तीन ग्राम पंचायतों को जोड़ने के लिए दो बैली ब्रिज बनाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। ढाई महीने के बाद भी सैंज घाटी की सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क पर बसें गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं। घाटी में नौ और दस जुलाई को आई बाढ़ से सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

न्यूली खड्ड का जलस्तर बढ़ने से न्यूली बाजार और पावर हाउस न्यूली के पास बने पुल भी बह गए थे। इससे ग्राम पंचायत शांघड़, देहुरीधार और शैंशर का संपर्क टूट गया था। अब बैली ब्रिज का निर्माण आरंभ होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोक निर्माण विभाग न्यूली खड्ड पर पावर हाउस न्यूली और न्यूली बाजार के पास बैली ब्रिज बनाएगा।
विज्ञापन

विभाग ने न्यूली पावर हाउस के पास वीरवार से निर्माण शुरू कर दिया है। बैली ब्रिज बनने से दोबारा न्यूली से शैंशर के बीच बस सेवा शुरू हो जाएगी। अभी ग्रामीणों को बस सुविधा न मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता श्याम सिंह ठाकुर ने कहा कि न्यूली पावर हाउस के पास बैली ब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed