फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmers are becoming self-reliant by growing off-season vegetables.

Kullu News: बेमौसमी सब्जियां उगाकर आत्मनिर्भर बन रहे किसान

Thu, 20 Aug 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers are becoming self-reliant by growing off-season vegetables.
कुल्लू। जिले में किसान फलों के साथ बेमौसमी सब्जियों की खेती भी कर रहे हैं। विशेषकर फूलगोभी और बंदगोभी की बेमौसमी फसल अच्छी आय का जरिया बन रही है। कुल्लू, नग्गर, भुंतर और बंजार विकास खंडों में सैकड़ों किसान वैज्ञानिक तकनीक और विभागीय मार्गदर्शन के साथ नकदी फसलों का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
विज्ञापन

परवी गांव के किसान शेर सिंह ने कहा कि सब्जी मंडी में उन्हें फूलगोभी और बंदगोभी के अच्छे दाम मिल रहे हैं। बड़ी सुविधा यह है कि उत्पाद बेचने के लिए उन्हें दूर नहीं जाना पड़ता। सोयल के मोहन लाल और मलाह के छापे राम ने कहा कि जिले के सैकड़ों किसान नकदी फसलों को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

वैज्ञानिक सलाह, उन्नत बीज, सिंचाई सुविधाओं और बाजार की उपलब्धता ने किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर व्यावसायिक कृषि की ओर प्रेरित किया है। इस संबंध में कृषि विभाग की उपनिदेशक रीतु गुप्ता ने कहा कि विभागीय अधिकारियों और कृषि विशेषज्ञों से मिलने वाला परामर्श खेती के उत्पादन को बढ़ा रहा है। उन्हें फसल चयन, बीज, रोग एवं कीट नियंत्रण, सिंचाई और उत्पादन तकनीक की जानकारी दी जा रही है। इससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
जिले में वर्तमान में लगभग 550 हेक्टेयर क्षेत्र में फूलगोभी और बंदगोभी का उत्पादन होता है। इनमें 350 हेक्टेयर में फूलगोभी और 200 हेक्टेयर में बंदगोभी की खेती की जा रही है। इससे करीब 1,100 मीट्रिक टन उत्पादन होता है। जिले में उत्पादित सब्जियां हिमाचल के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों के बाजारों तक पहुंचती हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed