फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mall Road should be declared a traffic-free zone: Gulshan

मालरोड को किया जाए ट्रैफिक मुक्त जोन घोषित : गुलशन

Thu, 20 Aug 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mall Road should be declared a traffic-free zone: Gulshan
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश जाॅइंट पेंशनर फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन के नेतृत्व में नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर और उपाध्यक्ष शालिनी भारद्वाज से मिला। वीरवार को मिले प्रतिनिधिमंडल ने कुल्लू शहर की स्वच्छता व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सरवरी बस अड्डा जाने वाली मुख्य सड़क के गड्ढों को भरने और मालरोड पर शहर वासियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने के लिए कहा।
विज्ञापन


गुलशन ने सुझाव दिया कि मालरोड को ढालपुर चौक से कॉलेज गेट के साथ सटे नगर परिषद के मुख्य प्रवेश द्वार तक शहर वासियों, वरिष्ठ नागरिकों और पर्यटकों की चहलकदमी के लिए पूरी से ट्रैफिक मुक्त जोन घोषित किया जाए। सर्कुलर रोड और क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर से वनवे ट्रैफिक की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय ढालपुर एवं नगर परिषद की परिधि में लावारिस पशुओं को गोसदनों में भेजने का आग्रह किया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने फेडरेशन के सुझाव पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश महासचिव खुशहाल चंद नेगी, एसपी सागर, सुरेश कुमार शर्मा, तेज सिंह ठाकुर, शिवलाल, भगतराम ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed