फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two and a quarter crore rupees were raised from the auction of plots at the Peepal Jatra fair.

Kullu News: पीपल जातर मेले में प्लॉट नीलामी से जुटाए पौने दो करोड़ रुपये

Sat, 25 Apr 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two and a quarter crore rupees were raised from the auction of plots at the Peepal Jatra fair.
कुल्लू। ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय पीपल जातर मेले के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया जारी है। नगर परिषद ने अब तक अलग-अलग बाजार के लिए नीलाम किए जा रहे प्लॉट से 1 करोड़ 70 लाख 43 हजार रुपये का राजस्व जुटा लिया है। अभी नीलामी प्रक्रिया जारी है। नगर परिषद को प्लॉट आवंटन से दो करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जुटने की उम्मीद है। प्रदर्शनी मैदान में लगने वाले बाजार के लिए नीलामी प्रक्रिया चल रही है। शनिवार दोपहर बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें काफी संख्या में कारोबारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

28 से 30 अप्रैल तक मेला आयोजित किया जाएगा। इसलिए कारोबारी अपने लिए प्लॉट बुक करने में लगे हैं। जिन्होंने प्लॉट खरीद लिया है उन्होंने अपनी दुकानें बनाने और सजाने का कार्य भी आरंभ कर दिया है। नगर परिषद के अनुसार 1 करोड़ 9 लाख रुपये में डोम बिका है। इसके अलावा फड़ी मार्केट 39 लाख 1 हजार रुपये में नीलाम की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य मार्केट से 22 लाख रुपये का राजस्व जुटा है। पीपल जातर देवता गौहरी के आगमन से शुरू होगी। लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में तीन दिनों तक रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद कलाकारों की सूची तैयार करने में जुटा है। नगर परिषद कुल्लू के कनिष्ठ अभियंता सचिन ठाकुर का कहना है कि अब तक की गई नीलामी में डोम समेत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये का राजस्व जुटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed