{"_id":"67ae28c123c6a79278052cf3","slug":"two-and-a-half-storey-house-burnt-in-lagvalley-loss-worth-eight-lakhs-kullu-news-c-89-1-klu1001-141170-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लगवैली में ढाई मंजिला मकान जला, आठ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लगवैली में ढाई मंजिला मकान जला, आठ लाख का नुकसान
Thu, 13 Feb 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के लगघाटी में स्थित मड़घन में मकान में लगी आग।-संवाद
दोपहर बाद सुरगी चिंगारी, आग से गांव में मची अफरातफरी, जानी नुकसान नहीं
धुआं उठते देख आग बुझाने के लिए दौड़े लोग, जीवन भर की पूंजी जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के तहत आने वाले मड़घन गांव में आग से ढाई मंजिला मकान जलकर राख हाे गया है। आग की घटना में आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दोपहर बाद गांव में अचानक आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद करीब दो बजे मड़घन गांव में मोती लाल, राम लाल और केहरी देवी के संयुक्त मकान में चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मकान से धुआं उठता देख गांव के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग अधिक फैलने के चलते आग पर समय पर काबू नहीं पाया जा सका। लकड़ी का मकान, राशन, कपड़े सहित अन्य चीजें जलकर राख हो गईं। परिवार की जीवन भर की पूंजी आंखों के सामने जलकर राख हो गई। आग की घटना के बाद परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया। घटना पेश आने के बाद आसपास के गांवों से लोग प्रभावित परिवार को ढांढस बधाने के लिए पहुंचे।
उधर, अग्निशमन विभाग कुल्लू के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आग की घटना में करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
--