{"_id":"671e89c53e2ddde83a0a9884","slug":"two-and-a-half-storey-house-burnt-in-kalang-of-laghati-three-families-affected-kullu-news-c-89-1-ssml1012-133689-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लगघाटी के कालंग में ढाई मंजिला मकान जला, तीन परिवार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लगघाटी के कालंग में ढाई मंजिला मकान जला, तीन परिवार प्रभावित
विज्ञापन
कालंग में मकान में लगी आग के बाद उठ रही लपटें। संवाद
कुल्लू। जिले में अग्निकांड के मामले बढ़ने लगे हैं। दूसरे दिन लगघाटी के कालंग गांव में नौ कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग की घटना में 50 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मकान जलने से तीन परिवारों के 17 सदस्य बेघर हो गए हैं। निचला कालंग में सुबह करीब 8:15 बजे हरि सिंह, कर्म चंद और प्रताप चंद के संयुक्त मकान में अचानक आग लग गई। आग की घटना के वक्त परिवार के सदस्य खेतों में काम कर रहे थे।
जब मकान से धुआं उठा तो अपर कालंग के लोगों को आग लगने का पता चला। उन्होंने घरवालों को सूचित किया। लोग मकान की तरफ दौड़े लेकिन लकड़ी का मकान होने के कारण आग तेजी से फैली। दमकल विभाग को भी आग लगने की सूचना दी। मकान के साथ लगते प्राइमरी स्कूल के भवन को नुकसान पहुंचा है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन मकान पूरी तरह से जल गया। आग की घटना से प्रभावित परिवारों का लोगों ने हौसला बढ़ाया।
दो दिन में ही कुल्लू जिले में लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हुई है। अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और आग से 30 लाख से अधिक की संपत्ति को बचाया है।
विज्ञापन
....
प्रभावितों को दिए 25000-25000 रुपये
अग्निकांड की सूचना मिलने के बाद मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर भी लगघाटी के गांव कालंग पहुंचे। उन्होंने यहां पर प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रभावितों को 25000-25000 रुपये दिए गए हैं। प्रभावितों की हरसंभव सहायता की जाएगी।
000