फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Trucks in the air, traffic jam on the ground... wheels of vehicles stopped for nine hours

Kullu News: हवा में ट्रक, जमीन पर जाम...नौ घंटे थम रहे वाहनों के पहिये

Wed, 10 Dec 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 10 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Trucks in the air, traffic jam on the ground... wheels of vehicles stopped for nine hours
लाहौल में उदयपुर मार्ग पर सामान ले जा रहा ट्रक के जाहलमा के स मीप दोनो टायर हवा में खड़े हो गए।
केलांग-उदयपुर-किलाड़ मार्ग संतुलन बिगड़ने से हवा में झूल गया सामान से लदा ट्रक
विज्ञापन

चढ़ाई पर भारी सामान पीछे खिसकने पर जमीन से करीब चार फीट ऊंचा उठ गया ट्रक
संपर्क मार्ग से भेजे गए छोटे वाहन, रात भर सड़क पर फंसे रहे बड़े वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जाहलमा में देर रात को एक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और भारी सामान खिसकने से उसका अगला हिस्सा हवा में उठ गया। ट्रक सड़क पर तिरछा फंस गया।
इससे लाहौल घाटी का प्रमुख मार्ग करीब साढ़े 9 घंटे तक बाधित रहा। छोटे वाहन तो वैकल्पिक संपर्क सड़कों से निकाले गए लेकिन बसें और बड़े वाहन जाम में फंस गए। सुबह होते ही पुलिस चौकी जाहलमा और बीआरओ ने मिलकर ट्रक को हटाया और यातायात सुचारू किया। चालक की किस्मत अच्छी रही कि किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की है। केलांग-उदयपुर-किलाड़ सड़क पर जाहलमा में बीच सड़क पर ट्रक फंसने से लाहौल घाटी की मुख्य सड़क करीब साढ़े 9 घंटे यातायात के लिए बाधित रही। जानकारी के अनुसार ट्रक सामान लेकर मनाली से किलाड़ की ओर जा रहा था। जाहलमा गांव के पास चढ़ाई चढ़ते समय ट्रक में रखा भारी सामान पीछे की तरफ आ गया। इस वजह से ट्रक का आगे का हिस्सा करीब चार फीट ऊपर उठ गया। चालक ने सूझबूझ दिखाकर खुद को बचाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। सुबह तक सड़क बंद रही। छोटी गाड़ियाें की आवाजाही संपर्क सड़क वाया हालिंग, जसरथ होकर की गई। निगम की दो बसों सहित कुछ अन्य बड़े वाहन यहां फंसे रहे। पुलिस चौकी जाहलमा के एएसआई गिरधारी ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीमा सड़क संगठन की मशीन की मदद से ट्रक को हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल किया। ट्रक चालक स्कुशल है। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील किया है कि देर रात को सफर करने से परहेज करें। ठंड के चलते कुछ हिस्सों में रात्रि तापमान माइनस तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed