{"_id":"68e5544b546facb07209a064","slug":"truck-collides-with-car-in-jia-four-injured-kullu-news-c-89-1-ssml1012-158783-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिया में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिया में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार घायल
Wed, 08 Oct 2025 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 08 Oct 2025 05:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नेशनल हाईवे-तीन पर जिया के समीप एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में चार युवक घायल हुए हैं जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। कार को टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार उमेश (23) निवासी कोट, जिला कुल्लू 7 अक्तूबर को अपने दोस्तों अनिकेत, ज्ञान प्रकाश और गौतम के साथ भुंतर की ओर जा रहा था। कार को अनिकेत चला रहा था।
जब वे जिया के समीप पहुंचे तो एक ट्रक ने इनकी कार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद इन चारों को गहरी चोटें आईं। आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। इसके बाद घायलों को आगामी उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की। कार को काफी क्षति पहुंची है। वहीं, दूसरी ओर से हादसे में घायल ज्ञान प्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है।
गौर रहे कि दशहरा के दौरान पिछले तीन दिनों में आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसे हुए हैं। रात के समय होने वाले इन हादसों की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। हालांकि अधिकतर सड़क हादसे फोरलेन सड़क में हो रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।