{"_id":"6a24554d54d1b6f28c0a102a","slug":"trial-successful-bus-will-run-to-kaza-from-today-kullu-news-c-89-1-ssml1015-178202-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ट्रायल सफल, आज से काजा दौड़ेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ट्रायल सफल, आज से काजा दौड़ेगी बस
विज्ञापन
कुल्लू-कोकसर-काजा रूट पर एचआरटीसी बस ने किया सफल ट्रायल।-संवाद
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। समुद्र तल से लगभग 15 हजार फीट की ऊंचाई वाले कुंजम दर्रा मार्ग पर एचआरटीसी की बस का ट्रायल शनिवार को सफल रहा। इसके साथ ही करीब सात माह बाद कुल्लू-काजा वाया अटल टनल बस सेवा बहाल होने का रास्ता साफ हो गया है। अब सात जून से इस रूट पर रोमांचक सफर फिर शुरू होगा।
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कुल्लू-मनाली-अटल टनल-ग्रांफू-कुंजम दर्रा होकर काजा तक बस सेवा संचालित करेगा। बस के सफल ट्रायल के बाद निगम ने नियमित संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
एचआरटीसी के अनुसार बस अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से सुबह 4 बजे और मनाली से सुबह 6 बजे काजा के लिए रवाना होगी। आगामी पांच माह से अधिक समय तक स्थानीय लोगों और पर्यटकों को इस दुर्गम एवं सर्पीले मार्ग पर सफर करने का अवसर मिलेगा, जो रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर माना जाता है।
विज्ञापन
केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि शनिवार को बस का ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि सात जून से कुल्लू से काजा के लिए नियमित बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। 15 नवंबर 2025 को भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के कारण इस रूट पर बस सेवा बंद कर दी गई थी। अब करीब सात माह बाद बस सेवा दोबारा शुरू होने से स्पीति घाटी के लोगों को राहत मिलेगी, वहीं पर्यटक भी सीधे कुल्लू और मनाली से काजा तक यात्रा कर सकेंगे।