Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rs 162 crore received from the Centre for the development of Lahaul-Spiti: Ravi

लाहौल-स्पीति के विकास को केंद्र से मिले 162 करोड़ रुपये : रवि

Tue, 10 Nov 2026 03:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
Rs 162 crore received from the Centre for the development of Lahaul-Spiti: Ravi
केलांग (लाहौल-स्पीति)। केंद्र सरकार ने लाहौल स्पीति के विकास के लिए 162 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इन योजनाओं से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और खेल सुविधाओं को नई गति मिलेगी। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2023-24 में जिले को 25.45 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिली हैं।
विज्ञापन

इनमें गोंधला में शीतकालीन जलापूर्ति के लिए 6.06 करोड़ रुपये और खेल गतिविधियों के लिए 1.98 करोड़ रुपये शामिल हैं। खेल एवं पर्वतारोहण उपकरणों के लिए 4.33 करोड़ रुपये और छात्रावास निर्माण के लिए 3.33 करोड़ रुपये का प्रावधान है। केलांग स्वास्थ्य संस्थान में सोलर प्लांट और 60 विद्यालयों को सौर ऊर्जा से लैस करने के लिए भी राशि दी गई है। काजा में 74 करोड़ रुपये की लागत से आइस हॉकी रिंक का निर्माण प्रस्तावित है।केलांग शहर की सीवरेज व्यवस्था के लिए 26.75 करोड़ रुपये की परियोजना भी है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 29 जून 2025 को इन दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। केलांग में 36 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान स्थापित हो रहा है। रवि ठाकुर ने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, युवाओं को खेल के अवसर और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed