फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Treatment will be done through Panchakarma method in Katrai Ayurvedic Hospital.

Kullu News: कटराईं आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म पद्धति से होगा इलाज

Wed, 07 Feb 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Treatment will be done through Panchakarma method in Katrai Ayurvedic Hospital.
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली विधानसभा क्षेत्र के कटराईं स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के रुके निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं अस्पताल में पंचकर्म पद्धति को बढ़ावा देने तथा कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानियों को इसका लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कुल्लू-मनाली हाईवे तीन पर सड़क किनारे होर्डिंग लगाए जाएंगे। यह सब निर्णय बुधवार को कटराईं आयुर्वेदिक अस्पताल की हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गए। एसडीएम मनाली रमन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनाली विस क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ भी मौजूद रहे। बैठक में अस्पताल प्रबंधन से संबंधित कई मसलों पर चर्चा की गई। रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डॉ. जसविंदर कपूर ने अस्पताल का ब्योरा पेश किया और कई मांगें भी रखी गईं। उन्होंने कहा कि दुनिया में अब आयुर्वेद पद्धति की तरफ लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कटराईं आयुर्वेदिक अस्पताल में भी पंचकर्म विधि से इलाज का लाभ आम लोगों के साथ सैलानियों को भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने रुके अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने विधायक निधि से अस्पताल के पुराने भवन के आवश्यक रखरखाव के लिए 20,000 रुपये की राशि मंजूर की। इसके अलावा आश्वासन दिया कि पंचकर्म चिकित्सा के लिए आवश्यक साजो-सामान की आवश्यकता को भी जल्द पूरा किया जाएगा। इस मौके पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. हरीश भारद्वाज, उप मंडलीय आयुष अधिकारी डॉ. नताशा ठाकुर, जिला परिषद सदस्य बीर सिंह ठाकुर, फल उत्पादक मंडल प्रधान महेंद्र उपाध्याय सहित कई गई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed