Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vehicle carrying tourists headed to Kasol crashes; 12 people, including children, injured

Kullu News: कसोल की सैर पर निकले पर्यटकों की गाड़ी गिरी, बच्चे समेत 12 लोग घायल

Mon, 16 Nov 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Vehicle carrying tourists headed to Kasol crashes; 12 people, including children, injured
कुल्लू के सरसाड़ी के समीप सड़क हादसे में घायल पर्यटक क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन।-संवाद
कुल्लू। मनाली की वादियों में घूमने के बाद कसोल की सैर पर निकले ओडिशा के पर्यटकों का सफर सोमवार को हादसे में बदल गया। करीब ढाई बजे कुल्लू-भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर सरसाड़ी के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में पर्यटकों से भरा ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरा। हादसे में चालक और एक बच्चे समेत 12 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों का उपचार किया गया। सभी पर्यटक खतरे से बाहर हैं और क्षेत्रीय अस्पताल में ही उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

पर्यटक रंजन कुमार जैना ने कहा कि वे सभी मनाली घूमने के बाद मणिकर्ण के कसोल जा रहे थे। सरसाड़ी में सामने से आ रहे वाहन को बचाते हुए हादसा हुआ है। इस हादसे में सभी सुरक्षित हैं। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि सरसाड़ी सड़क हादसे में घायल पर्यटकों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। इनका उपचार किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटक खतरे से बाहर हैं। आपातकालीन स्थिति में डॉ. कमल दत्ता, डॉ. रीतू परण, डॉ. ऋचा, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. अमिता, डॉ. हीरा लाल, डॉ. अशोक घायल पर्यटकों का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

.........................
घायलों के नाम.......
शुभा समिता जैना पत्नी तापस कुमार जैना (28) भुवनेश्वर, ओडिशा, सुश्मिता जैना पत्नी रशमी जैना (55) भुवनेश्वर, ओडिशा, रंजन जैना पुत्र सुधांशु शेखर जैना (61) भुवनेश्वर, ओडिशा, मंजू रानी जैना पत्नी रंजन कुमार जैना (55) भुवनेश्वर, ओडिशा, तापस कुमार जैना पुत्र रंजन कुमार जैना (31) भुवनेश्वर, ओडिशा, रशमी जैना पुत्र एनसी जैना (46) भुवनेश्वर, ओडिशा, दिवाशु जैना पुत्र तापस कुमार जैना (सात) भुनेश्वर, ओडिशा, दीप ज्योति प्रधान पुत्र दुर्गा चरण (32) भुवनेश्वर, ओडिशा, त्रिलोत्मा पत्नी दीप ज्योति प्रधान (28) भुनेश्वर, ओडिशा, शर्त चंद्र दास पुत्र रमा दास (58) भुवनेश्वर, ओडिशा, सरिता दास पत्नी शर्त चंद्र दास (50) भुनेश्वर, ओडिशा तथा चालक सुनील पुत्र सुखवीर (32) मशीन कला पानीपत, हरियाणा।

कुल्लू के सरसाड़ी के समीप सड़क हादसे में घायल पर्यटक क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन।-संवाद

कुल्लू के सरसाड़ी के समीप सड़क हादसे में घायल पर्यटक क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन।-संवाद

कुल्लू के सरसाड़ी के समीप सड़क हादसे में घायल पर्यटक क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन।-संवाद

कुल्लू के सरसाड़ी के समीप सड़क हादसे में घायल पर्यटक क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed