Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Traveling through potholes, villagers will now head to Delhi, carrying the pain of their highways condition.

Kullu News: गड्ढों में सफर, अब हाईवे का दर्द लेकर दिल्ली जाएंगे ग्रामीण

Mon, 16 Nov 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Traveling through potholes, villagers will now head to Delhi, carrying the pain of their highways condition.
कुल्लू। हाईवे पर गड्ढे, उड़ती धूल और जगह-जगह उखड़ी टारिंग... औट-बंजार-लुहरी राष्ट्रीय राजमार्ग-305 की बदहाली से परेशान लोगों ने अब स्थानीय स्तर पर गुहार लगाने के बजाय दिल्ली का रुख करने का फैसला किया है। करीब एक दशक से सड़क की खस्ताहालत झेल रहे बंजार क्षेत्र के लोग अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष अपना मामला उठाएंगे। इसके लिए इसी महीने दिल्ली जाकर उनसे मुलाकात करने की तैयारी की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

समाजसेवी एवं पूर्व जिला पर्यटन अधिकारी हेमराज शर्मा ने कहा कि एनएच-305 की बदहाली से स्थानीय लोगों के साथ घाटी में आने वाले पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। औट से बंजार तक सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने और वाहनों की आवाजाही से उड़ती धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत सुधारने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों के समक्ष मामला उठाया गया, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। हेमराज शर्मा ने कहा कि लंबे समय से समस्या का समाधान न होने के कारण क्षेत्र के लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। अब केंद्रीय मंत्री के समक्ष सड़क की बदहाली का मामला रखकर स्थायी समाधान की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए कई नाम तय कर लिए गए हैं। इनमें ओम प्रकाश, प्रकाश वशिष्ठ, प्रकाश ठाकुर, जगदीश शर्मा, जेडी ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, यशपाल शर्मा, हेमराज शर्मा और तेजा ठाकुर शामिल हैं।
विज्ञापन

..............
दस करोड़ के टेंडर, तीन करोड़ का पैचवर्क अधूरा
एनएच विंग ने औट से बंजार होते हुए जलोड़ी दर्रे तक एनएच-305 की टारिंग और पैचवर्क के लिए करीब 10 करोड़ रुपये के दो टेंडर लगाए थे। इनमें सात करोड़ रुपये की लागत से बंजार से जलोड़ी दर्रे तक करीब 20 किलोमीटर सड़क की टारिंग का काम पूरा हो चुका है। तीन करोड़ रुपये की लागत से बंजार से औट टनल के मुहाने तक पैचवर्क किया जाना था, लेकिन यह काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed