फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   travel mart in manili

यूरोप को टक्कर देगा मनाली का पर्यटन कारोबार

Mon, 21 Nov 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला कुल्लू
अमर उजाला कुल्लू Updated Mon, 21 Nov 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में दो दिवसीय मनाली ट्रेवल मार्ट का रविवार को आगाज हो गया है। ट्रेवल मार्ट का विधिवत शुभारंभ मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने किया। मनाली के बाहंग में आयोजित इस ट्रेवल मार्ट में देश के विभिन्न शहरों से आए करीब दो सौ नामचीन ट्रेवल एजेंटों ने शिरकत की। गौर रहे कि मनाली के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस इवेंट को काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। देशभर से आए एजेंटों ने मनाली में यूरोप के पर्यटन को टक्कर देने तक की संभावना जताई है। ट्रेवल मार्ट के दौरान बाकायदा स्टॉल लगाकर मनाली के होटल संचालक अपने होटल की खूबियां गिनाते हुए मार्केटिंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं होटल संचालक ट्रेवल एजेंटों को इलाके के मौसम, बर्फबारी और नैसर्गिक सौंदर्य से लबालब स्थलों को भी दिखा रहे हैं। मनाली में होटल व्यवसाय से जुड़े बुद्धि प्रकाश, प्रेम, राकेश, रमेश, अमिताभ और विजय ने बताया कि टूअर और ट्रेवल को लगने वाले फेयर हमारे लिए लाभदायक सिद्ध होते रहे हैं। लिहाजा इस बार मनाली ट्रेवल मार्ट के माध्यम से उन्हें नामचीन ट्रेवल एजेंट्स से रूबरू होकर पर्यटन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं, मनाली मार्ट में पहुंचे ट्रेवल एजेंट जतिन, मोहन राकेश, सलमान, सीता राम, जॉनी, हिमेश आदि ने कहा कि मनाली में प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा बर्फबारी, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, स्नो स्कीइंग और मॉउंटेनियरिंग जैसे साहसिक खेलों के चलते पर्यटन के कई क्षेत्र हैं। जिनका पूरी तरह से दोहन कर मनाली के पर्यटन को यूरोप के मुकाबले खड़ा किया जा सकता है। वहीं, मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली ट्रेवल मार्ट के आयोजन से यहां के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। लिहाजा भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed