फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Travel in Lahaul only after considering the weather conditions.

Kullu News: लाहौल में मौसम की स्थिति को देखकर ही करें आवाजाही

Sat, 31 Jan 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 31 Jan 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Travel in Lahaul only after considering the weather conditions.
डीडीएमए ने दो फरवरी तक भारी बर्फबारी की जारी की है चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले में हाल ही में हुई बर्फबारी से अभी तक जनजीवन प्रभावित चल रहा है। आपदा प्रबंधन ने आगामी दो फरवरी तक भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है।

घाटी में आगामी दो दिनों में मौसम फिर करवट बदल रहा है और एक और दो फरवरी तक जिले के मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और बारिश जारी रहने का अनुमान है। ऐसे में जिला प्रशासन ने अगली सूचना तक पर्यटकों को लाहौल-स्पीति की ओर या उसके भीतर यात्रा न करने की सलाह दी है। हालांकि, अभी भारी हिमपात के बाद अधिकतर संपर्क सड़कें बाधित हैं। बीआरओ ने मनाली से अटल टनल-केलांग और केलांग से दारचा तक फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क से बर्फ हटा दी है। उधर, किलाड़-तांदी (एसकेटीटी) सड़क बहाल हो चुकी है। इसके अलावा जिले में 11 ट्रांसफार्मर और 267 संपर्क सड़कें अभी भी बंद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed