फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Training provided in Tabo to increase vegetation cover

Kullu News: वनस्पति आवरण बढ़ाने के लिए ताबो में दिया प्रशिक्षण

Tue, 27 Oct 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Training provided in Tabo to increase vegetation cover
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, शिमला की ओर से ताबो में वनस्पति आवरण बढ़ाकर मरुस्थलीकरण रोकने और स्थानीय लोगों की आजीविका के साधन बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ताबो ग्राम पंचायत के विभिन्न गांवों के 37 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रशिक्षण समन्वयक एवं वैज्ञानिक-एफ डॉ. रणजीत कुमार ने की। उन्होंने किसानों को मरुस्थलीकरण के बढ़ते खतरे और इसकी रोकथाम में वानिकी गतिविधियों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पवन कुमार ने सैलिक्स, पोपलर और छरमा जैसी प्रजातियों, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन और परागण में कीटों के योगदान के बारे में बताया। वहीं, डॉ. संदीप शर्मा ने शीत मरुस्थलीय प्रजाति जूनिपर (शुक्पा) के पारिस्थितिक, सामाजिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। संस्थान के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी दुष्यंत कुमार ने किसानों को विभिन्न प्रजातियों की नर्सरी तैयार करने की विधियां समझाईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed