फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Training given to rescue wildlife in kullu district

Kullu News: वन्य जीवों को रेस्क्यू करने का दिया प्रशिक्षण

Sun, 26 Feb 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 26 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Training given to rescue wildlife in kullu district
कुल्लू। जिला कुल्लू की भौगोलिक स्थिति मैदानी इलाकों से काफी भिन्न है। ऐसे में वन्य जीवों को खोजना और आपातस्थिति में उन्हें रेस्क्यू करना वनरक्षकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहता है। इन चुनौतियों से वनरक्षक किस तरह से निपट सकते हैं, इसका उन्हें प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

वन्य जीव विभाग ने रविवार को मानव, वन्य जीव, वन संघर्ष पर प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में जिलेभर के लगभग 25 वनरक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यशाला में वन्य जीव विभाग के सलाहकार सेवानिवृत्त डॉ. आरएस किश्तवाड़ मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने वनरक्षकों को वन्य जीवों के संरक्षण, रेस्क्यू, उपचार की तकनीक बताई। इसके अलावा उन्होंने वनरक्षकों को वन्य जीव की मौत का पता लगाने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। वन्य जीव विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी राकेश ठाकुर ने कहा कि वन्य जीवों को रेस्क्यू करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों को मौके पर वन्य जीव की ओर से चोटिल किए जाने का खतरा रहता है। इसके अलावा उसे रेस्क्यू करते समय लोगों की भीड़, कम संसाधनों, रात के अंधेरे का सामना भी करना होता है। ऐसे में उनसे कोई चूक न हो, इसके लिए उन्हें सावधानी पूर्वक रेस्क्यू करने का प्रशिक्षण दिया।

डॉ. आरएस किश्तवाड़ ने कहा कि वनरक्षकों को वन्य जीव की सूचना मिलने के बाद संसाधनों, मौके की स्थिति, रेस्क्यू अभियान, उपचार और उसे दोबारा जंगल तक छोड़ने की विभिन्न तकनीकों से अवगत करवाया गया। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed