{"_id":"b6c80c4a4aa6bd3752752a7af3ad2ee9","slug":"training-for-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को दिया बुनाई का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को दिया बुनाई का प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 06 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश जलागम परियोजना कुल्लू के सौजन्य से महिला कल्याण मंडल कुल्लू द्वारा महिलाओं के लिए एक बुनाई प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में 156 महिलाओं को मशीन बुनाई का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
इसमें पनारसा महिला यूनिट भुंतर सहित कुल्लू यूनिट की महिलाओं ने भी भाग लिया। इस दौरान महिलाओं को मशीन द्वारा ऊनी उत्पाद जैसे बेबी सेट, जुराबें, टोपियां, मफलर, स्वेटर तथा विभिन्न प्रकार के अन्य उत्पाद बनाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में एचएस पॉल ने योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। डायरेक्टर मधुर वीणा ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। इस दौरान जय कुमार बहल, संस्था की उपाध्यक्ष ईशरा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन